Recent Posts

Breaking News

Kangri Dham:जानिए कांगड़ी धाम के बारे में

Kangri Dham : हाय दोस्तों आज तक आपने कांगड़ा के बारे में पढ़ा होगा सुना होगा आपने कभी कांगड़ी  धाम के बारे में सुना है  कांगड़ी धाम हिमाचल का मशहूर व्यंजन है। 


कांगड़ी धाम एक पारंपरिक भोजन है। हिमाचल प्रदेश के व्यंजन मुख्य रूप से राज्य के जलवायु और स्थलाकृति  पर आधारित है जबकि रोजाना भोजन सामान्य दाल चावल सब्जी रोटी का है।  त्योहारों के अवसर पर विशेष व्यंजन उत्सव के भोजन  में पारंपरिक भोजन धाम बनाया जाता  है।  

 पारंपरिक धाम बहुत उत्साह से बनाई जाती है। कांगड़ा जिले के विभिन्न व्यंजनों से परिचित होने का अवसर प्रदान करती है।    कांगड़ी धाम केबल बोटियों द्वारा बनाई जाती है (जो ब्राह्मण की एक विशेष जाति जो रसोइए होते हैं) इस भोजन की तैयारियां रात से शुरू होती है ।

Himachali Dishes: व्यंजन जो आपको हिमाचल प्रदेश तक पहुंचाएंगे

बर्तन :-खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन आमतौर पर पीतल  वाले होते हैं।  जिन्हें चरोटी या बल्टोइ  कहते हैं  धाम उन लोगो में परोसा जाता है जो नीचे जमींन में बैठे होते है।
भोजन पतलू नामक पत्ते के प्लेट पर दिया जाता है।  धाम  में  सादे सुगंधित चावल, तली हुई दालें  या दाल, मधरा, राजमा, कढ़ी, मां की दाल,चने का खट्टा और अंत में मीठा भात दिया जाता है।

घूमने के लिए 10 best places in Himachal

 धाम शादी, जन्मदिन की पार्टी, सेवानिवृत्ति पार्टी या किसी भी धार्मिक अवसरों पर कांगड़ी संस्कृति लोगों के लिए दोपहर का भोजन है।  धाम में सबसे पहले चावल और मधरा जो सफेद चने का होता है  राजमा या पनीर परोसा जाता  है  बाद में फिर दोबारा चावल परोसे जाते हैं और बाद में कड़ी मां की दाल  और अंत में मीठा भात परोसा जाता है। काँगड़ी धाम खाने का मज़ा जो हिमाचल में वो कही नहीं है।


No comments