Recent Posts

Breaking News

Kasauli: हिमाचल का बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल



Kasauli हिमाचल का बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल  - गर्मी का मौसम आ चुका है और समर वकेशन की शुरुआत होने वाली है। इसलिए अब लोगों का परिवार के साथ घूमने का मन बनेगा। गर्मी की छुट्टियों में लोग ठंडी जगह पर जाना पंसद करेंगे। ऐसे मौसम में हिमाचल प्रदेश के कसौली की यात्रा करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से कसौली करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। शहर की भीड़ और शोर से दूर कसौली खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर राइडिंग, रोप-वे, पहाड़ो पर ट्रैकिंग, लॉन्ग ड्राइव आदि का मजा ले सकते हैं। कसौली की सबसे खास बात है कि यह शिमला से सस्ता है। अपने सुहावने मौसम के लिए मशहूर कसौली में आप बदलते मौसम का रोमांचक एहसास कर सकते हैं।

यहां पर कुछ ही समय में बादल छा जाते हैं तो कुछ ही समय में सूरज की किरणें निकल आती हैं। इसके अलावा कसौली में बान, चीड़, देवदार के पेड़ों आदि के साथ जीवों की लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए भी चर्चित है। यहां पर सैलानियों का आना-जाना लगा ही रहता है।

MANIKARAN : मणिकर्ण हिमाचल के कुल्लू में  स्थित एक प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल

Visit to Kasauli:-

कसौली में आपको घूमने की बहुत अच्छी अच्छी जगह मिल जायगी जैसे हम आपको बता दे की सबसे प्रसिद्ध वहा घूमने की कुछ जगहों के नाम है कसौली का इतिहास 17 वीं शताब्दी के समय का है जब हरियाणा में रेवाड़ी के कुछ राजपूत परिवारों ने प्रचलित राजनीतिक परिस्थितियों के चलते ‘कसूल’ (क्षेत्र में मीठे पानी के झरने के नाम पर) क्षेत्र में जाने का फैसला किया। 


लेकिन जब अंग्रेजों ने इस जगह की प्राकर्तिक खूबसूरती, गौरव और वातावरण को देखा तो उन्होंने इसे स्थानीय राणा से इसे खरीद लिया और चौकी दलों में बदल दिया। जब अंग्रेजो को इस जगह की सुंदरता का एहसास हुआ तो उन्होंने इसके चारों ओर हिल स्टेशन विकसित किया। देश के स्वतंत्र होने के बाद यह शहर हिमाचल प्रदेश राज्य में आता है, जो कि आज एक बहुत ही सुंदर पर्यटक स्थल है। कसौली आज भी अपनी प्राचीन सुंदरता और प्राकर्तिक आकर्षणों के लिए जाना-जाता है।

Krishn bhawan temple:-



कृष्ण भवन मंदिरभगवान कृष्ण का एक मंदिर कसौली में हैं। जहां पर भारी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। कृष्ण भवन मंदिर नाम के इस मंदिर का निर्माण 1926 में किया गया था। इस मंदिर को यूरोपीय और भारतीय शैली की वास्तुकला के आधार पर बनाया गया है। 


Monkey point :-

कसौली में मंकी पॉइंट सबसे ऊंचा स्थान है, जहां से पर्यटकों को आकर्षक और मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां पर एक हनुमान मंदिर है। इसके बारे में कहा जाता है कि लक्ष्मण जी के लिए जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने गए थे तो यहां पर उन्होंने पैर रखा था। 

Gurunanak Tampal:-कसौली की घरखल बाजार में स्थित गुरु नानकजी गुरुद्वारा यहां का धार्मिक केंद्र है। इसके अलावा यह पर्यटल स्थल भी है। गुरुद्वारे में देश के साथ दुनियाभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 
 
Sunset:- यदि आप कसौली घूमने गए हैं तो सनसेट पॉइंट जरूर जाएं। यहां पर आपको शांतप्रिय माहौल मिलेगा। इस पॉइंट पर आपको चिड़िया और हवा की आवाज ही सुनाई देगी। इसके अलावा यहां से कई आकर्षक नजारे देखने को मिलते हैं 

Christ charch:- क्राइस्ट चर्च कसौली के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। पहले इसको ऐन्जलिकन चर्च के नाम जाना जाता था। 1853 में इस चर्च का अंग्रेजों द्वारा निर्माण किया गया था। यह चर्च अपनी ग्लास से बनी खिड़कियों के लिए जाना जाता है। पर्यटक इस चर्च में घूमने आते है और शांत माहौल का अनुभव करते है
Maal Road:-कसौली का मॉल रोड घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। मॉल रोड शहर का मेन शॉपिंग मार्केट है। यहां पर दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट वगैरह की भरमार है। इसलिए यहां पर पर्यटकों की आवाजाही लगी ही रहती है।

कसौली से रात में शिमला की छटा देखते ही बनती है। असंख्य टिमटिमाती बत्तियों से दीप्तिमान यह शहर रात में किसी परीलोक से कम नहीं लगता। इससे थोड़ा नीचे सबातू और उसके दायीं ओर दंगराई तथा सनावर में टिमटिमाती बत्तियां जुगनुओं की उपस्थिति का भ्रम पैदा कर देती हैं। इसके दक्षिण में स्थित चंडीगढ़ तथा अंबाला की विस्तृत बिजलियां भी दिखती हैं। खुले और साफ मौसम में इन दृश्यों को दिन में भी देखा जा सकता है।

यहां पर एक छोटा सा बाजार भी है जो सड़क की ढलान पर स्थित है।कसौली की दो प्रमुख सड़कें हैं− अपर माल और लोअर माल। इन सड़कों के दोनों किनारों पर चीड़, ओक और देवदार के वृक्षों से घिरे मकान हैं। पुराने फैशन के ये हवादार मकान या तो सेना के अधिकारियों के हैं या फिर लम्बे समय से रह रहे वहां के निवासियों के। इस क्षेत्र में वाहन के आने का समय निर्धारित है जिसके कारण अन्य समय में पर्यटक स्वच्छंद रूप से वादियों का लुत्फ उठाते रहते हैं।

नजदीकी एयरपोर्ट- चंडीगढ़, यहां से कसौली की दूरी 70 किमी जिसे सड़क मार्ग से पूरा किया जा सकता है।

तो दोस्तों ये थी जानकारी Kasauli हिमाचल का बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल की। उम्मीद करते हैं आपको कसौली पर लिखा हुआ ये लेखा पसंद आया होगा। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

No comments