Recent Posts

Breaking News

रिकार्डतोड़ बर्फबारी हिमाचल में तीन साल बाद

 Image result for snow image in himachal


राज्य के छह स्थानों का पारा माइनस में, अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट  * आज भी एक-दो स्थानों पर होगी बारिश-बर्फबारी  * कल मौसम साफ, 11 को फिर बिगडे़गा  * 12 व 13 जनवरी को फिर होगी भारी बर्फबारी


Shimla: हिमाचल प्रदेश में साल 2017 के बाद जनवरी माह में रिकार्डतोड़ बर्फबारी दर्ज की गई है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते मंगलवार से बर्फबारी हो रही है। यह सिलसिला बुधवार को दिन भर जारी रहा। भारी बर्फबारी व बारिश से समूचा हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। बारिश व बर्फबारी के बाद राज्य में लोग घरों में कैद हो गए हैं।

 प्रदेश के छह स्थानों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट आने से राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को प्रचंड ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में गुरुवार को भी एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होगी। 10 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि 11 जनवरी से फिर बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी हो जाएगा। राज्य में 12 व 13 जनवरी को फिर से अनेक स्थानों पर भारी बारिश व बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य में 14 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। राज्य के शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, कुल्लू, मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को दिन भर बर्फबारी होती रही, जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में दिन भर बारिश का क्रम रहा। बारिश व बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई है। कल्पा व केलांग का अधिकतम तापमान माइनस में आंका गया है। डलहौजी का पारा लुढ़ककर शून्य डिग्री में दर्ज किया गया है। शिमला में तापमान दो डिग्र्री से नीचे आ गया है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा छह डिग्री की गिरावट आई है।

 शिमला में चार व नाहन में तीन डिग्र्री तक तापमान लुढ़का है। शिमला, कल्पा, केलांग, मनाली, डलहौजी व कुफरी का तापमान माइनस में आंका गया है। वहीं भुंतर, धर्मशाला व चंबा में भी सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में गुरुवार को भी मौसम खराब बना रहेगा। राज्य में  10 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 11 जनवरी से राज्य में फिर से बारिश-बर्फबारी होगी। 12 व 13 जनवरी को राज्य में फिर से भारी बारिश व बर्फबारी होगी।


 60 सेंटीमीटर बर्फबारी खड़ापत्थर में 

बीते 24 घटों के दौरान जिला शिमला के खड़ापत्थर में सबसे ज्यादा 60 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं डलहौजी व कुफरी में 35, खदराडा में 33, मनाली में 22, शिमला शहर में 27.2, कल्पा में 16, बंजार में 13, कल्पा में 15 व मनाली में पांच सेंटीमीटर हिमपात आंका गया है।

चंबा में फिसलने से एक की मौत

चंबा। पिछले तीन दिनों से जारी बर्फबारी व बारिश अब जान की दुश्मन बनने लगी है। चंबा जिला की मैहला विकास खंड में बर्फबारी ने बुधवार को एक जान ले ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैहला की सुनारा पंचायत के गुआं गांव में एक युवक बर्फ  पर फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

No comments