Kangra: जानिए पूरा मामला, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में क्लर्क के पदों के लिए फर्जी नियुक्ित पत्र जारी
Palampur: चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी के फर्जी नियुक्ित पत्र जारी किए जा रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के पास इस संबंध में शिकायत पहुंची है। इसके बाद बकायदा विवि के अधिकारी ने प्रेस को बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है व किसी तरह के झांसे में न आने की अपील की है। कृषि विश्वविद्यालय में लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने बताया कि ध्यान में आया है कि कुछ लोग विश्वविद्यालय के नाम से क्लर्क के पदों के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियुक्ति करवाने का प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों या पुलिस को दें। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय में नियुक्तियां कुल सचिव कार्यालय की ओर से नियमों के अनुसार की जाती हैं। पदों के विज्ञापन व साक्षात्कार से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी दर्शाई जाती है।
दरअसल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में हुई भर्तियां पहले भी विवादों में रही हैं। इस बार जेओए के पदों के लिए हुई परीक्षा भी रद कर दी गई व नए सिरे से अब भर्ती की जा रही है। इस बीच इस तरह का मामला सामने आने से विवि प्रशासन की नींद उड़ गई है। प्रशासन इस तरह की शिकायत आते ही तुरंत प्रेस को बयान जारी कर लोगों को आगाह किया है।
No comments