Recent Posts

Breaking News

कटेगा एक दिन का मानदेय हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कर्मियों का


Image result for images of rupees counting

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बीते बुधवार को प्रदेश भर में हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। इन महिला कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं जा पाए और न ही उन्हें खाना मिल पाया। हड़ताल पर गईं कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब कर ली गई है।  

महिला एवं बाल विकास के एक अधिकारी बताया कि बुधवार को हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। उनके मुताबिक किसी भी कर्मचारी को हड़ताल पर जाने की इजाजत नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने से इसमें बच्चे नहीं आ पाए। 

हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के कदम को गैर जिम्मेदराना ठहराया गया है। हालांकि, छुट्टी पर गईं कर्मचारियों का मानदेय नहीं कटेगा। 

No comments