Recent Posts

Breaking News

लॉरेंस ने ही करवाई थी सलमान के घर फायरिंग

 


 क्राइम ब्रांच ने की पुष्टि

सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई ने ही करवाया था। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल की सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चली थीं। पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई दोनों शूटर्स को फोन पर लगातार निर्देश दे रहा था।

दोनों हमलावरों के मोबाइल से मिली रिकॉर्डिंग का वॉइस सैंपल अनमोल की आवाज से मैच हो गया है। क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार दोनों हमलावरों के मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। मुंबई पुलिस की केंद्रीय जांच टीम ने अनमोल बिश्नोई के ऑडियो सैंपल लिए थे। फॉरेंसिक जांच में मोबाइल में मिले ऑडियो और अनमोल के वॉइस सैंपल मेल खाते हैं। सलमान के घर पर फायरिंग के बाद दोनों हमलावर विक्की गुप्ता और सागर पाल फरार होकर गुजरात पहुंच गए थे। दोनों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था और मुंबई पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद से ही दोनों से लगातर पूछताछ भी हो रही है।

No comments