Recent Posts

Breaking News

NEET : मेडिकल प्रवेश परीक्षा पर विपक्ष का हल्ला बोल

 

पेपर लीक मामले में विशेष चर्चा के लिए आज दोनों सदनों में लाया जाएगा स्थगन प्रस्ताव


मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में खास चर्चा चाहता है। इसके लिए विपक्ष संसद में स्थगन प्रस्ताव लाएगा। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े के आवास पर इंडिया गठबंधन दलों की बैठक में यह फैसला लिया गया। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने गुरुवार को कहा कि वह शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में नीट विवाद पर स्थगन प्रस्ताव लाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर बहस के दौरान विपक्ष नीट, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, सीबीआई, ईडी और राज्यपाल कार्यालय के कथित दुरुपयोग के मुद्दे उठाएगा।
विपक्षी सदस्य इससे पहले शुक्रवार को संसद परिसर में गांधी प्रतिमा पर एकत्र होंगे।

वहीं, बताया जा रहा है कि सरकार भी इस मामले पर सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि संसद में स्थगन प्रस्ताव किसी सार्वजनिक महत्त्व के मामले की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पेश किया जाता है। इसे स्वीकार करने के लिए 50 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है। इसे संसदीय कार्यवाही के महत्त्वपूर्ण कार्यों में से एक कहा जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो स्थगन प्रस्ताव एक असाधारण प्रक्रिया है, जिसे स्वीकार किए जाने पर सदन के सामान्य कामकाज को स्थगित करके तत्काल सार्वजनिक महत्त्व के किसी निश्चित मामले पर चर्चा की जाती है।

दिल्ली में नीट पर बवाल, प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट और पेपर लीक मामले पर संसद का घेराव करने जा रहे भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। छात्रों को जवानों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

नीट पेपर लीक केस में सीबीआई की पहली गिरफ्तारी

पटना से मनीष प्रकाश और आशुतोष अरेस्ट; दोनों ने प्ले स्कूल बुक कराया, यहीं सवाल रटाए

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करते हुए गुरुवार को पटना से दो आरोपियों मनीष प्रकाश और आशुतोष को पटना से गिरफ्तार किया। दोनों ने ही पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक कराया था। इसी स्कूल में 20 से 25 छात्रों को इक_ा करके जवाब रटवाए गए थे। यहीं जली बुकलेट के टुकड़े भी मिले थे। मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले दो दिन से 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से 26 जून को यह केस अपने हाथ में लिया था। अब तक पांच राज्यों में पुलिस ने 27 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं।

सीबीआई छह राज्यों बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों के आपस में संबंधों की पड़ताल कर रही है, जिससे मास्टरमाइंड का पता चल सके।

No comments