Recent Posts

Breaking News

कुछ लोग एक्सीडेंटल हिंदू, उनका महाभारत का ज्ञान भी एक्सीडेंटल

 


संसद के मॉनसून सत्र में बजट पर चर्चा के दौरान मंगलवार को बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को घेरा। अनुराग ठाकुर ने राहुल के महाभारत और चक्रव्यूह वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए एक-एक कर उसी अंदाज में जवाब दिया। अनुराग ने कहा कि कुछ लोग एक्सीडेंटल हिंदू हैं और उनका महाभारत का ज्ञान भी एक्सीडेंटल हैं। उन्होंने कहा कि इसी सदन में मैंने पूछा था कि विपक्ष के जो लोग संविधान बचाने की दुहाई देकर हाथ में संविधान की कॉपी लहरा रहे हैं, क्या उन्हें पता है कि उसमें कितने पन्ने हैं, उनका कोई जवाब नहीं आया।

अनुराग ने कहा कि इन लोगों ने न तो संविधान पढ़ा है और न ही महाभारत, लेकिन आश्चर्य है कि इन्होंने महाभारत देखा भी नहीं है वरना इन्हें पता होता अभिमन्यु वध में छह नहीं बल्कि सात महारथी शामिल थे। इसके बाद अनुराग ने अपने ही अंदाज और तीखे तेवर में राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि महाभारत देखा या पढ़ा नहीं तो कम से कम अपने सांसद शशि थयर के उपन्यास द ग्रेट इंडियन नॉवल को ही पढ़ लेते। राहुल को अगर महाभारत और चक्रव्यूह के विषय में विस्तृत जानकारी लेनी है, तो अपने उस सांसद से संपर्क कर सकते हैं।


No comments