Recent Posts

Breaking News

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस की ओर से प्रमोद तिवारी और गौरव गोगोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) की ओर से शरद पवार, द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) की ओर से ए राजा, शिव सेना (यूबीटी) से संजय राउत और सीपीआई के महासचिव डी राजा जंतर-मंतर पर मौजूद रहे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी-लेनिनवादी) जैसे दलों का भी प्रदर्शन को समर्थन मिला है।

प्रदर्शन में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी आम आदमी पार्टी के नेताओं सहित मौजूद रहीं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी धरना स्थल पर उपस्थित थे। आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि आंदोलन का मकसद न्याय की मांग करना और केजरीवाल के नेतृत्व का समर्थन करना है। आम आदमी पार्टी भाजपा पर केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है। पार्टी उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा कर रही है कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा है।


No comments