Recent Posts

Breaking News

विश्व कप जश्र में बदली संगीत सेरेमनी…

 

अंबानी फैमिली ने रोहित-सूर्या-हार्दिक पर लुटाया प्यार

विश्व चैंपियन टीम इंडिया के खिलाडिय़ों के स्वागत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। रोहित शर्मा की टीम का दिल्ली के बाद मुंबई में जोरदार वेलकम हुआ। अब खिलाड़ी जहां भी जा रहे हैं, वहां उनका स्वागत हो रहा है। मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में पहुंचे। यहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया।

रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ इवेंट में पहुंचे। सूर्यकुमार यादव के साथ भी उनकी थी। हार्दिक पांड्या अकेले इवेंट में पहुंचे थे। इसका फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इसके बाद खिलाड़ी भगवान के पास पहुंचे। मंत्र उच्चारण के बीच खिलाडिय़ों ने भगवान की पूजा की। फिर सभी ने आरती भी की। इवेंट के दौरान स्टेज पर भी भारतीय टीम के इन खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया।

No comments