• हम सब हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना बहुत से फल खाए है और अक्सर उनके छिलके हम बेकार समझकर फेक देते है | लेकिन क्या आपको नहीं लगता की जो गुण या फायदा हमें फल खाने से होता है उतना ही फायदा उसके छिलके भी हमें दे सकते है | केला भी ऐसा फल है जिसको हम खाने से पहले छिलका निकालकर फेक देते है लेकिन यह खबर पूरी पढने के बाद शायद आप ऐसा करना छोड़ देंगे | आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन वाकई में केले के छिलके कमाल के लाभकारी उपयोग वाले होते है। केला, भारत में मिलने वाला आम फल है जो हर जगह, हर प्रांत में मिलता है। लेकिन अब से इसके छिलके फेंकने से पहले आप सोचेंगे कि इन्हे फेंका जाएं या नहीं। केले के छिलके में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और कार्बोहाइड्रेट होते है। इसमें विटामिन बी – 6, बी – 12, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंटस, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें सुगर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। 
  • ये सभी पोषक तत्व केले के छिलके में पाए जाते है जो हमारी सुन्दरता में 4 चाँद लगा सकते है | अब आप ही सोचिये अगर केले के छिलके में इतने गुण होते है तो क्या आप उसे फेकेंगे क्योकि इतने गुण वाली टॉनिक अगर आप बाजार में खरीदने लगेंगे तो निश्चित रूप से आपको सैकड़ो रूपये खर्च करने पड़ेंगे | केले के छिलके में हमारी सुन्दरता को निखारने से सम्बन्धी बहुत सारे गुण होते है जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे है |

केले छिलके से मस्सा निकालना :

  • केले के छिलके में वो गुण होते है जो आपके मस्से को भी मिटा सकते है | केले के छिलके का एक टुकड़ा ले और उसे अन्दर की साइड से मस्से पर रखे और पट्टी बांध दे | रात को सोते समय ऐसा करे और सुबह हटा ले, ऐसा कुछ दिन तक लगातार करने से धीरे धीरे मस्सा गायब हो जायेगा |

केले का छिलका मिटाए झुर्रियां : 

  • अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां हो गयी है तो केले के छिलके को सफ़ेद भाग की साइड से चेहरे पर 10 मिनट तक घिसे और उसके बाद 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दे, फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले | अगर आप ऐसा रोजाना करते है तो आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ना बंद हो जाएगी।

कल छिलके से चेहरे के दाग धब्बे मिटाए :

  • केले के छिलके में बहुत सारे विटामिन होते है जो हमारी स्किन के निचे की परतो में पहुचकर दाग और धब्बे मिटाने में मदद करते है | आप केले के छिलके को सफ़ेद साइड से 10 मिनट तक रगड़े और 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे उसके बाद पानी से धो ले | ऐसा आपको दिन में कम से कम 2 बार करना है | कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा |

केले के छिलको के 10 अन्य अद्भुत फ़ायदे :

  1. दांत चमक जाते है : केले के छिलके को हर दिन दांत में रगड़ने से उनमें चमक आ जाती है।
  2. मस्सा हटाएं : इसे आप पैरों या हाथों में निकले वार्ट्स पर लगा सकते हैं। आपको केवल केले के छिलके को उस जगह पर रगड़ना होगा और रातभर ऐसे ही छोड़ देना होगा। इससे दुबारा उस जगह पर वार्ट्स नहीं निकलेंगे।
  3. व्यंजनों में : केले के छिलकों को खाया भी जा सकता है। भारतीय व्यंजनों में इन्हे पकाने की कई विधियां लिखी हुई है। टेंडर चिकेन बनाने में भी इनका उपयोग होता है।
  4. मुहांसे : केले के छिलके को चेहरे और बॉडी में हर दिन पांच मिनट लगाने से मुंहासे दूर हो जाते है। इसके छिलकों का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते है।
  5. रिंकल : केले के छिलके स्कीन को हाइड्रेट करते है। अंडे की जर्दी में केले के छिलके को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे झुर्रियां भाग जाएगी। इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाना होता है। 5 मिनट बाद धो लें।
  6. दर्द से राहत मिलती है : जिस जगह पर भी बॉडी में दर्द होता हों, वहां केले के छिलके लगाने से आराम मिलती है। इसे लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें, इससे भंयकर दर्द में भी राहत मिलती है। सब्जी ऑयल में इसे घिसकर लगाने से भी आराम मिलता है।
  7. सोराईसिस : सोराईसिस होने पर केले के छिलकों को पीसकर लगाएं, इससे दाग भी चले जाएंगे और आराम मिलेगा।
  8. कीड़े के काटने पर : अगर किसी कीड़े ने काट लिया हो, तो उस स्थान पर केले के छिलके को पीसकर लगा लें, इससे आराम मिलता है।
  9. शू, लेदर, सिल्वर पर पॉलिश का काम करता है : केले के छिलके को शू, लेदर और सिल्वर पर लगाने से उसमें चमक आ जाती है।
  10. अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव : केले का छिलका आखों की यूवी किरणों से रक्षा करता है। आंखों पर केले के छिलके को थोड़ी देर के लिए रख लें। इससे राहत मिलेगी।