Recent Posts

Breaking News

एक चुटकी हींग के 6 गजब फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

  

एक चुटकी हींग के 6 गजब फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 हींग एक सुगन्धित खाद्य मसाला हैं जिसका इस्तेमाल स्वाद को बढाने के लिए भोजन में किया जाता हैं। हींग में प्रोटीन, फाइबर, कैलिशयम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, लौह, नियासिन, और केरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी कार्सिनोजेनिक और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता हैं। तो आइए जानते हैं हींग का सेवन करने के फायदे।

1. हींग पेट की विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर करने में सहायक हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पेट की गैस, एसिडीटी, अपच, कब्ज पेट दर्द, पेट के कीड़े, अफारा( पेट फूलना ) जैसी कई बीमारियों को दूर करता हैं। रोजाना भोजन के बाद एक छोटी हींग की गोली जरूर खानी चाहिए। इससे भोजन जल्दी पचता हैं और पेट के रोग दूर होते हैं।

2. हींग स्वास संबंधित समस्याओं में भी राहत देता हैं। अस्थमा और खांसी में लाभ पहुंचता हैं। एक चम्मच पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर साइन पर लगाकर सो जाए इससे सुखी खांसी में आराम मिलता हैं। इसके अलावा हींग पाउडर को सोंठ पाउडर के साथ मिलकर शहद के साथ लेने से अस्थमा और सुखी खांसी में जल्द ही राहत मिलती हैं।

3. हींग का सेवन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता हैं यह मासिकधर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करता हैं और मासिकधर्म यानी महावारी के दौरान रक्त प्रवाह को भी रोकता हैं। इसका सेवन हींग की गोली और चूर्ण के रूप में पानी के साथ किया जा सकता हैं।

4. सिरदर्द होने पर या माइग्रेन के दर्द होने पर हींग का सेवन करने से फायदा होता हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते है जो रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करते हैं जिससे सिरदर्द दूर हो जाता हैं।

5. दांत में दर्द होने पर हींग का सेवन करना लाभदायक होता हैं। इसमें एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण दांत के दर्द को दूर करते हैं और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं व सूजन को दूर करते हैं। दांत में दर्द होने पर एक चुटकी हींग को दर्द वाले दांत के ऊपर लगाएं। इससे दांत का दर्द कुछ देर में कम होने लगता हैं।

6. बंद नाक को खोलने के लिए एक चम्मच पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर नाक के आसपास लगाएं और सूंघें। इससे बंद नाक खुलती हैं।

No comments