Recent Posts

Breaking News

चमकने वाली है आपकी किस्मत, अगर आपकी हथेली में भी बनता है ये साइन

चमकने वाली है आपकी किस्मत, अगर आपकी हथेली में भी बनता है ये साइन

हस्तरेखा शास्त्र को भी ज्योतिष शास्त्र का एक अहम् अंग माना जाता है। हमारी हथेली में बहुत सी रेखाएं और पर्वत होते हैं, जिसका अर्थ बहुत से लोग नहीं जानते हैं। आज हम आपको आपके हाथ की लकीरों से मिलकर बनने वाला ‘Y’ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह आपके भाग्य में बहुत ही उपयोगिता रखता है।

सबसे पहले जानते हैं कि हस्तरेखा में साइन का क्या महत्व है।

दरअसल, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इंसान के हाथ में जो वायनुमा रेखा होती है, वह जीवन रेखा को दर्शाती है। यह रेखा उस इंसान के उम्र के अलावा बहुत कुछ बताती है। विशेषज्ञों की माने तो यह चिह्न शुभ और अशुभ, दोनों संकेत देता है।

क्या होता है इसका मतलब

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा चंद्र पर्वत पर जाकर रुक जाती है तो ऐसी स्थिति में बना ‘Y’ का निशान बहुत ही शुभ और फलदायक माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोग आमतौर पर व्यवसाय करते हैं और आर्थिक तौर पर बहुत ही संपन्न होते हैं।

अगर हथेली की रेखा जीवनरेखा से निकलकर साधारण ‘Y’ का निशान बना रही है तो यह अशुभ होता है। माना जाता है कि जिस उम्र में यह रेखा जीवन रेखा को काटती है, उस उम्र में व्यक्ति की जीवन शक्ति कमजोर होने लगती है, जिस कारण जीवन में परेशानियां आने लगती है।

No comments