Recent Posts

Breaking News

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया देश का दुश्मन, कहा- शुरू से ही फैलाते हैं भ्रम

 

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, राहुल गांधी शुरू से भ्रम फैलाते हैं. वे देश के दुश्मन हैं, कोई देश का दुश्मन ही अफवाह फैलाएगा.


हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को निशाने पर ले रहा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से संस्था की शुचिता के साथ गंभीर समझौता हुआ है. राहुल गांधी ने सवाल किया कि क्या उच्चतम न्यायालय इस मामले पर फिर स्वत: संज्ञान लेगा.

 

वहीं अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है. गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को देश का दुश्मन तक बता दिया. गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, राहुल गांधी शुरू से भ्रम फैलाते हैं. वे देश के दुश्मन हैं, कोई देश का दुश्मन ही अफवाह फैलाएगा. ये कभी विदेश जाते हैं तो विदेश में फैलाते हैं अब देश के अंदर फैला रहे हैं.

 

वहीं राहुल गांधी समेत सात सांसदों को दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान के उच्चायोग से पेटी में भरकर आम भेजे जाने पर वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान से आम मिले हैं. पड़ोसी मुल्क के साथ उनके नापाक रिश्ते है.

 

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, कुछ समय पहले राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें उत्तर प्रदेश के आम पसंद नहीं हैं. अब पाकिस्तान दूतावास ने राहुल गांधी को आम भेजे हैं. उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें और कौन सी चीजें पसंद हैं. राहुल गांधी बताएं क्या मोदी को हटाएं" का कोई नया माँगने गए हैं पाकिस्तान से.

No comments