Recent Posts

Breaking News

......पहली बार संबंध बनाने वालों के दिमाग में आते हैं ये सवाल, जवाब जानने के लिए पढ़िए आर्टिकल

 

पहली बार संबंध बनाने वालों के दिमाग में आते हैं ये सवाल, जवाब जानने के लिए पढ़िए आर्टिकल....


हली बार सेक्स करना अच्छा हो सकता है या फिर मुश्किल और डरावना भी हो सकता है। कई लोग अपने पहले सेक्स को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते रहते हैं। वहीं कई लोग पहली बार सेक्स करने के ख्याल से ही डर जाते हैं।

जब भी कोई व्यक्ति पहली बार सेक्स करने के बारे में सोचता है तो उसके दिमाग में कई तरह के सवालों का आना लाजमी है। अगर आप भी इन सवालों से खुद को भ्रमित करके पहली बार सेक्स करने से बच रहे हैं, तो हमारा आज का रह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको उन सवालों के जवाब देंगे जो पहली बार सेक्स करने जा रहे व्यक्ति के दिमाग में आते हैं।

हमारे इस आर्टिकल की मदद से आप खुद को पहले सेक्स सेशन के लिए अच्छे से तैयार भी कर सकते हैं। पढ़ते रहिये-

क्या पहली बार सेक्स करने पर दर्द होता है?

विशेषज्ञ कहते हैं कि जब कोई महिला पहली बार सेक्स करती है तो थोड़ा बहुत दर्द होना निश्चित रूप से सामान्य है और यह दर्द कुछ दिनों में दूर हो जाता है। पहली बार सेक्स करने दौरान आपका शरीर स्वाभाविक रूप से दर्द महसूस करता है और आपके शरीर को इस दर्द के साथ एडजस्ट होने में थोड़ा समय लगता है।

क्या पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होती है?

यह भी महिलाओं के दिमाग में आने वाला बेहद आम सवाल है। पहली बार सेक्स के दौरान वजाइना में मौजूद हाइमन के खिंचाव के कारण महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। पर इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि पहली बार सेक्स कर रही 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को ब्लीडिंग नहीं होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नियमित रूप से एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं का हाइमन में पहले ही खिचाव आ जाता है। जिसकी वजह से उन्हें पहली बार सेक्स करने के दौरान ब्लीडिंग नहीं होती।

अगर पेनिस वजाइना में फिट नहीं हुआ तो?

यह थोड़ा समझने वाला सवाल है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ज्यादातर महिलाओं की वजाइना तीन से सात इंच लंबी होती हैं और यह बहुत अधिक खिंचाव वाली होती हैं। जब महिलाएं सेक्स में शामिल होती हैं तो उनकी वजाइना लंबी और चौड़ी हो जाती हैं। इसलिए अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल है तो आज ही इसे दिमाग से बाहर निकल दीजिये।

क्या पहली बार सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करना जरुरी है?

यह बात कपल पर निर्भर करती है कि वह पहली बार सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सेक्स के दौरान एसटीआई और गर्भावस्था से बचना चाहते हैं तो कंडोम एक सस्ता और आसान उपाय है।

सेक्स करने के बाद पेशाब करना चाहिए या नहीं?

विशेषज्ञ कहते हैं कि पहली बार हो या फिर जब भी कोई व्यक्ति सेक्स करता है तो उसे यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन बचने के लिए सेक्स के बाद हमेशा पेशाब करना चाहिए। क्योंकि सेक्स के दौरान बैक्टीरिया बड़ी ही आसानी से यूरीनरी ट्रैक्ट में प्रवेश कर जाता है और फिर संक्रमण फैलता है। इसलिए चाहें आप सेक्स कर रहे हो या फिर वजाइना के साथ खेलने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल कर रहे हो दोनों ही स्थिति में विशेषज्ञ पेशाब करने की सलाह देते हैं।

क्या पहली बार सेक्स करने से पहले नहाना जरुरी है?

सेक्स के दौरान हाइजीन बनाये रखना बेहद जरुरी है। यह आपको सेक्स के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा सेक्स से पहले गर्म पानी से नहाने से आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और आप सेक्स को अच्छे से एंजॉय कर पाते हैं।

No comments