Recent Posts

Breaking News

भाभी ये तूने क्या किया: खुद तो जाती थी होटल... नाबालिग ननद को भी ले गई, वहां हुआ कुछ ऐसा, किशोरी हो गई गर्भवती

 

अचानक पेट में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर को दिखाया तो हकीकत का पता चला। किशोरी के छह महीने की गर्भवती होने के बाद परिजनों को समाज में बदनामी कर डर सताने लगा है।

Sister in law s lover misdeed minor girl in Amroha

भाभी के प्रेमी ने ननद के साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने की बात कही और अब मुकर गया। पीड़ित छह महीने की गर्भवती हो गई। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर रहने वाली विवाहिता का मोहल्ले में ही रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शादी के बाद भी विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने होटल में जाती रहती थी।

इतना ही नहीं विवाहिता अपनी 16 वर्षीय ननद को होटल में ले कर गई और यहां उसके प्रेमी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में विवाहिता ने अपने प्रेमी से ननद की शादी कराने का झांसा दिया और अलग-अलग होटल में ले जाकर आरोपी से दुष्कर्म कराया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई।

पेट में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर को दिखाया तो हकीकत का पता चला। किशोरी के छह महीने की गर्भवती होने के बाद परिजनों को समाज में बदनामी कर डर सताने लगा। इस मामले में किशोरी के भाई ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

No comments