Recent Posts

Breaking News

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े पौराणिक मंदिर में बनाई अश्लील वीडियो, दिलशाद और अजीम पर यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR: बाइकों से शहर में भरता है कुलाँचे

 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हिन्दुओं के एक पौराणिक मंदिर के अंदर अश्लील रील बनाने का मामला सामने आया है। रील बनाने का आरोप अमरोहा के 2 मुस्लिम यूट्यूबरों- दिलशाद और अजीम पर लगा है। इस घटना से हिन्दू समाज में नाराजगी फ़ैल गई है। पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए शुक्रवार (2 अगस्त 2024) को FIR दर्ज करके मामले की जाँच शुरू कर दी है।

मामला अमरोहा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ शुक्रवार को पुलिस सब इंस्पेक्टर परशुराम ने अपने ही थाने में एक तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि गुरुवार (1 अगस्त) से पब्लिक एप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मंदिर जैसे दिखाई देने वाले एक भवन में 2 युवक दिखाई दे रहे हैं। इसमें से एक युवक ने महिलाओं के कपड़े पहन रखे हैं।

शिकायतकर्ता द्वारा जब इस वीडियो की जाँच की गई तो वीडियो बनाने वाली जगह अमरोहा शहर के पौराणिक वासुदेव मंदिर के तौर पर चिन्हित हुई। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपितों ने धर्मस्थल पर अश्लील वीडियो बनाए हैं। साथ ही इसे इंटरनेट पर वायरल भी किया जा रहा है। आगे की जाँच में पुलिस को पता चला कि वीडियो में दिख रहे एक आरोपित का नाम दिलशाद है।

दिलशाद के अब्बा का नाम कमरुद्दीन है। वहीं दूसरे आरोपित का नाम अजीम है। अजीम और दिलशाद, दोनों ही अमरोहा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने धर्मस्थल पर इन दोनों द्वारा दिखाई गई अश्लीलता को अपराध की श्रेणी में माना है। इसके बाद परशुराम की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार (2 अगस्त) को दिलशाद और अजीम को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली।

दिलशाद की रील्स में लाल रंग की एक स्पोर्ट्स बाइक और सफेद रंग की दूसरी बाइक अक्सर दिखाई पड़ती है। उसने रील्स बनाने के लिए अमरोहा में अपना खुद का स्टूडियों बना रखा है। यहीं से वो गानों के साथ अपनी बनाई गई रील्स की एडिटिंग करता है। फिलहाल इस मामले में नेटिजंस ने भी आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

अमरोहा में हिन्दुओं का सबसे पवित्र धर्मस्थल है वासुदेव मंदिर

जिस मंदिर में दिलशाद और अजीम ने रील के नाम पर फूहड़ता फैलाई है, वह अमरोहा के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर शहर और आसपास के हिन्दुओं की आस्था का मुख्य केंद्र है। इस मंदिर को भगवान कृष्ण के समय का माना जाता है। कहा जाता है कि वासुदेव मंदिर में साक्षात् कृष्ण का वास होता है।

No comments