Recent Posts

Breaking News

Hindenburg Vs SEBI: सेबी प्रमुख माधबी बुच के बयान पर हिंडनबर्ग का आया रिएक्शन, जवाब में दागे नए सवाल

 

Hindenburg का नया दावा, सेबी चीफ ने सफाई में ही स्वीकार किए कुछ आरोप।


अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अदाणी ग्रुप के मसले पर मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर हमला किया है। बता दें कि शनिवार को हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट पब्लिश की, जिसमें सेबी चीफ पर आरोप लगाया कि वह भी धोखाधड़ी में शामिल। इन आरोपों को लेकर माधबी ने भी प्रतिक्रिया दी है। अब इस आरोप-प्रत्यरोप को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

SEBI चेयरपर्सन ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का खंडन किया है और हिंडनबर्ग ने बुच की प्रतिक्रिया पर रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नई पोस्ट में हिंडनबर्ग ने कहा कि, बुच के जवाब से साफ पता चल रहा है कि उन्होंने हमारी कई बातों को स्वीकार कर लिया है। फर्म ने इसके अलावा यह भी कहा है कि, माधबी पुरी बुच के जवाब से बरमूडा/मॉरीशस में निवेश की पुष्टि हुई है।

 SEBI की सफाई

 कल यानी रविवार को सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने हिंडनबर्ग के आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया है। बुच ने कहा कि, हमें किसी भी तरह का फाइनेंशियल डॉक्युमेंट पेश करने में कोई दिक्कत नहीं है। अपने स्टेटमेंट में बुच ने कहा कि, SEBI ने हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की। सेबी ने इसके लिए 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया था, अब फर्म ने उसके उत्तर में हमारे और सेबी के चरित्र हनन करने की कोशिश की है।

 

No comments