Recent Posts

Breaking News

Jehanabad Stampede: बिहार के जहानाबाद में जलाभिषेक के दौरान क्यों मची भगदड़? CM नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

 

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान।


बिहार के जहानाबाद में सावन की चौथी सोमवारी पर भगदड़ मच गया। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई हैं और करीब 13 लोग घायल भी हुए हैं। जहानाबाद के मखदुमपुर के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इकट्ठे हुए थे। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में जहानाबाद घटना को लेकर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। राहत बचाव का कार्य तुरंत शुरू कराया गया।

मामले को लेकर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि, इस बात की जांच की जा रही है कि क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी थी? उन्होंने कहा कि, "रविवार की रात से ही यहाँ ज्यादा भीड़ होती है। तीन सोमवारी के बाद ये चौथी सोमवारी थी। हमलोग इसको देखते हुए सतर्क थे। जिस तरह से सिविल, मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम की तैनाती होती है उस तरह से की गई थी।

घटना को लेकर वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का ने बताया कि भगदड़ के बाद लोग गिर गए थे। दम घुटने लगा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, लाठीचार्ज करने की वजह से यह हुआ है। एनसीसी के लोग ड्यूटी कर रहे थे और बिहार पुलिस का कोई नहीं था। 

No comments