Recent Posts

Breaking News

HP: परागपुर लोहड़ी शानदार शोभायात्रा संग शुरू

प्रथम धरोहर गांव परागपुर में सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा की अगवाई करते हुए कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि पहले परागपुर उपतहसील थी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा परागपुर उपतहसील को तहसील का दर्जा दिया गया, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक हैं। लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में नवीत उमंग और उत्साह का संचार करता है।

परागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव का आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। शोभायात्रा परागपुर बाजार से होती हुई धरोहर गांव के मंदिर तक पहुंची। वहीं लोहड़ी के उपलक्ष्य पर लोगों का मनोरंजन करने विशेष रूप से पहुंचे पहाड़ी गायक राज जैरी ने अपनी प्रस्तुती से खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। इनके अलावा बालिका आश्रम गरली के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, तहसीलदार परागपुर चिराग शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

No comments