हिमाचल में केंद्र बनाएगा 15 नई हाईटेक जेलें, प्रदेश सरकार दिल्ली भेजेगी प्रोपोजल

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से 15 नई अत्याधुनिक जेलें निर्मित की जाएंगी। पुराने ढर्ऱे में चल रही जेलों की बजाय अब सुधार गृह की तर्ज पर 150 कनाल भूमि में एक-एक जेल निर्मित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत केंद्र सरकार की ओर से आगामी 15 वर्षों को ध्यान में रखते हुए जेलों का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को जमीन चिन्हित कर सेंटर को प्रोपोजल भेजना होगा। जमीन फाइनल होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से नई अत्याधुनिक जेलों के निर्माण के लिए करोड़ों का बजट प्रदान किया जाएगा। देश भर सहित हिमाचल प्रदेश में कैदियों के जीवन में सुधार लाने उन्हें जीवन-यापन सहित जेल में ही रोजगार के साधन उपलब्ध करवाकर समाज की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए प्रयास किया जा रहा है। -एचडीएम
जमीन का इंतजार
लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त सुधार गृह के अधीक्षक जेल विकास भट्टनागर ने बताया कि केंद्र की ओर से नई जेलें निर्मित किए जाने को लेकर सरकार के माध्यम से प्रोपोजल मिला है। इसके लिए जमीन चिन्हित किए जाने की प्रक्रिया चल रही हैं। जमीन फाइनल होने के बाद अत्याधुनिक जेलों का निर्माण किया जाएगा।
जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी
हिमाचल में चल रही 15 जेलें कैपेस्टी से काफी अधिक कैदियों को रखने के लिए मजबूर हैं। इसमें कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, कैथू व सोलन जिलों की जेलें कैदियों से ओवरलोड हो गई हैं, इनमें क्षमता से ज्यादा कैदी हो गए हैं। प्रदेश में 15 मॉडल, ओपन, जिला और सब जेलें हैं। इनकी क्षमता 2580 कैदियों की है, इसमें 2370 पुरुष और 210 महिला कैदी रह सकते हैं। जबकि वर्तमान इन जेलों में 2880 कैदी हैं, इनमें 2780 पुरुष तो 100 महिला कैदी शामिल है।
राज्य में अब तक चल रही ये जेलें
कंडा जेल क्षमता 438 वर्तमान में कैदी 508, नाहन जेल क्षमता 471 वर्तमान में 454, ओएजे बिलासपुरअ क्षमता 80 वर्तमान में 10, जेएजे बिलासपुर क्षमता 164 मौजूदा कैदी 200, चंबा 147 वर्तमान में 132, धर्मशाला 355 वर्तमान में 417, हमीरपुर 87 वर्तमान में 77, कुल्लू में 33 वर्तमान में 84, कैथू में 183 मौजूदा 264, मंडी 95 वर्तमान में 207, मंडी में 30 वर्तमान में जीरो, नूरपुर में 29 जेल में कैदी 47, सोलन में 102 वर्तमान में कैदी 168, ऊना में 174 वर्तमान में कैदी 161, नालागढ़ में 166 मौजूदा कैदी 126 व कल्पा में 26 क्षमता में 24 कैदी वर्तमान में रहे हैं।
No comments