किडनी फेल होने से पहले शरीर पे दीखते हैं ये 6 लक्षण; बात हाथ से निकलने से पहले कर लें ये काम...

Symptoms of Kidney Failure: किडनी हमारे शरीर के अभिन्न अंगों में से एक है। इसका मुख्य कार्य रक्त को डिटॉक्सीफाई करना है। साथ ही शरीर में मौजूद गंदगी को यूरिन के जरिए बाहर निकालना होता है।
उल्टी और जी मिचलाना
अगर आपको सुबह उठते ही उल्टी और जी मिचलाने जैसा महसूस हो तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ऐसे लक्षण अक्सर तब दिखते हैं जब आप अपने दांत साफ करने के लिए वॉशरूम जाते हैं। इस स्थिति को नज़रअंदाज़ करने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें।
मांसपेशियों में दर्द होना
सुबह मांसपेशियों में दर्द होना भी किडनी की समस्या की ओर इशारा करता है। मुख्य रूप से आपको सुबह के समय बाजुओं और पीठ में बहुत दर्द हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों को पीठ के निचले हिस्से में भी दर्द होता है। ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें। इस तरह के लक्षण पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज, इंटरस्टिशियल सिस्टाइटिस जैसी समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं।
उठते ही चक्कर आना
किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या में मरीज को सुबह-सुबह चक्कर आ सकता है। हालांकि, ऐसा दिन में कई बार हो सकता है। दरअसल, किडनी फेल होने पर आप ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी खो सकते हैं और आपको काम पर ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
पैरों में सूजन
अगर आपको बिस्तर से उठते ही शरीर में सूजन महसूस होती है, खासकर पैरों के आसपास सूजन महसूस होती है, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दरअसल, किडनी फेल होने पर ब्लड डिटॉक्सिफिकेशन नहीं होता, शरीर में सूजन महसूस होती है।
पेशाब में झाग
हम सभी अक्सर सुबह उठने के बाद टॉयलेट जाते हैं। इस दौरान अगर आपको पेशाब में झाग दिखे, तो इसे नजरअंदाज करने से बचें। ये लक्षण किडनी फेल होने का संकेत देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
No comments