बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत, अचानक मुंह के बल गिरी; विदिशा का डराने वाला वीडियो वायरल..

डांस स्टेप करते समय वह अचानक खड़े-खड़े मुंह के बल गिर गई। परिणीता का अंतिम संस्कार विदिशा में ही कर दिया गया है। शनिवार को रात करीब 9 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ था। शादी में कुछ रिश्तेदारों ने उसे सीआरपी देने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। इसके बाद साधारण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिणीता के छोटे भाई की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट कंपनी में विजयनगर एरिया के ब्रांच हेड हैं। इंदौर के साउथ तुकोगंज इलाके में वे फिलहाल रह रहे हैं।
प्राइवेट जॉब करती थी परिणीता
परिणीता के जुड़वा भाई की 12 साल की उम्र में साइकिल चलाते समय जान गई थी। परिणीता अपने मामा की लड़की की शादी में शरीक होने आई थी। बताया जा रहा है कि वह एमबीए कर चुकी थी, जो फिलहाल प्राइवेट जॉब कर रही थी। उसे डांस करने का शौक था। घर पर लोग उनको मौनी कहकर बुलाते थे। उसने एक महीने पहले ही डांस की तैयारी शुरू की थी।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments