मां ने कुल्हाड़ी से काटा महिलाओं से अश्लील हरकतें करने वाला बेटा..

आंध्र प्रदेश के मां ने बहन के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की। इसके बाद शव के पांच टुकड़े किए और नहर में फेंक दिए। आरोपी मां लक्ष्मी देवी (57) और उसकी बहन फरार है। घटना राज्य के प्रकासम जिला की है। मृतक का नाम श्याम (35) है। वह पेशे से क्लीनर था। एसपी प्रकासम के मुताबिक, परिवार श्याम की हरकतों से परेशान था।
पूछताछ में सामने आया है कि उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदार (महिला) से रेप की कोशिश की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि श्याम बंगलुरु में रिश्तेदार के यहां गया था। यहां उसने महिलाओं से गलत हरकत की थी। इसके अलावा वह हैदराबाद और नरसारोपेट में रहने वाली अपनी मौसी के साथ रेप की कोशिश कर चुका था।
रिश्तेदारों के अलावा भी उसने अन्य महिलाओं से छेडख़ानी की थी। लक्ष्मी देवी बेटे श्याम की इन हरकतों से परेशान हो गई थी। इसलिए उसने अपनी बहन के साथ मिलकर बेटे की हत्या की प्लानिंग की। 13 फरवरी को कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या की गई। इसके बाद धारदार हथियार से शव के पांच टुकड़े किए। उन्हें तीन बोरियों में भरकर कुम्बुम गांव के नकलागंडी नहर में फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मां और मौसी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत केस दर्ज किया गया है।
No comments