MOTN Survey: देश का सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री कौन? CM योगी लिस्ट में इस नंबर पर

MOTN Survey: इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter द्वारा किए गए Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं. 2 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 के बीच किए गए इस सर्वे में 543 लोकसभा सीटों के कुल 54,418 लोगों से राय ली गई है. इस बीच सर्वे में ये भी सवाल पूछा गया कि देश का सबसे बढ़िया और लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है. खबर में आगे जानिए सर्वे के आंकड़ों में क्या पता चला?
योगी आदित्यनाथ नंबर वन सीएम
MOTN सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं. सर्वे में 35.3% लोगों ने सीएम योगी के पक्ष में वोट दिया, जिससे उन्होंने इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया.
ममता बनर्जी दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सूची में दूसरे स्थान पर रहीं. उन्हें 10.6% लोगों ने देश की सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चुना.
एमके स्टालिन टॉप 3 में
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 5.2% वोट हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिससे दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता फिर से साबित हुई.
अन्य लोकप्रिय मुख्यमंत्री
- चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम) – 5.1% वोट (चौथा स्थान)
- देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र के पूर्व सीएम) – 4% वोट (पांचवां स्थान)
- सिद्धारमैया – 3.5%
- हिमंता बिस्वा सरमा और नीतीश कुमार – 3.4%
- मोहन यादव – 2.2%
No comments