24 साल की बेटी ने पिता के गुप्तांग पर चाकू से किया हमला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे.

यहां अपने पिता के यौन उत्पीड़न से परेशान होकर एक बेटी ने उस पर चाकू से हमला किया है।
क्या है पूरा मामला?
पिता द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से तंग आकर लड़की ने सौतेले पिता पर चाकू से हमला किया। लड़की ने पिता के गुप्तांग पर भी हमला किया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया है और घायल हुए 56 वर्षीय सौतेले पिता को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई से सटे नालासोपारा की है। यहां एक साल से लगातार सौतेले पिता के शारीरिक शोषण से तंग आकर 24 साल की बेटी ने चाकू से सौतेले पिता पर हमला कर दिया। लड़की ने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया।
यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे संतोष भुवन इलाके में घटी। इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल है और उसे मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी बेटी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर खड़ी थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने दूसरी शादी की थी और उसका सौतेला पिता लगभग पिछले 1 साल से लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसके बाद तंग आकर लड़की ने यह कदम उठाया। सोमवार की दोपहर लड़की ने पिता की आंख पर पट्टी बांधी और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हमले में सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया गया। पिता बाहर की तरफ भागा लेकिन लड़की ने बाहर भी उसका पीछा किया और हमला किया।
फिलहाल लड़की तूलिंज पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पिता के ऊपर भी मामला दर्ज किया गया है और लड़की पर भी FIR रजिस्टर कर ली गई है।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments