अतीक अहमद की हैवानियत का एक और खुलासा, बेटे असद से लड़कियों के उतरवाता था कपड़े, पढ़कर शर्म से झुक जाएंगी आंखें

यहां तक कि 10 न्यायाधीशों ने उसके मामलों की सुनवाई करने से इनकार कर दिया था, और 11वें न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद उसे जमानत दे दी।
अब उसके अपराधों का एक और काला अध्याय सामने आया है। कहा जाता है कि अतीक अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन से बेहद मोहब्बत करता था और अपने बेटों को बेइंतहा प्यार करता था। वह उनकी खुशी के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता था।
एक लड़की को पसंद करता था
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने अतीक के आपराधिक साम्राज्य को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अतीक का बेटा असद स्कूल में एक लड़की को पसंद करता था, लेकिन वह लड़की उससे कोई लगाव नहीं रखती थी। एक दिन असद ने कक्षा में घुसकर लड़की के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद लड़की ने सबके सामने उसे डांट दिया। इस घटना से असद आगबबूला हो गया।
उसी रात अतीक अपने बेटे असद के साथ उस लड़की के घर पहुंचा। लड़की के पिता के सामने ही असद ने उसकी बेटी की इज्जत लूटने की कोशिश की, और उसके कपड़े उतारे,लेकिन बेबस पिता कुछ नहीं कर सका। उस रात उस परिवार पर क्या बीती होगी, इसकी कल्पना करना भी कठिन है।
पूरा परिवार घर-बार छोड़कर मुंबई चला गया
इस घटना के बाद डर के कारण लड़की का पूरा परिवार घर-बार छोड़कर मुंबई चला गया, लेकिन अतीक और उसका बेटा बेखौफ रहे। उनका आतंक यूं ही बढ़ता रहा और कानून उनके सामने बेबस नजर आया। हालांकि, उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद का एनकाउंटर कर दिया गया। इसके कुछ समय बाद जब अतीक और उसके भाई अशरफ को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी कुछ हमलावर पत्रकार बनकर आए और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह तो सिर्फ एक कहानी है, जो सामने आ गई। सोचिए, अतीक अहमद के अपराधों के कितने और काले पन्ने अब भी अनकहे हैं.
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments