मुंह में कपड़े ठूसकर बलात्कार करता था फैजल, दांतों से काटता था प्राइवेट पार्ट; मुस्लिम दोस्तों से हाईवे पर ले जाकर कराया गैंगरेप.

जानिए पूरा मामला
राजस्थान के टोंक की रहने वाली नाबालिग दलित लड़की की मुस्लिम युवक से दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर वह नामा बदलकर लड़की के संपर्क में आया। उसके वीडियो पर तारीफ करने लगा। 14 साल की लड़की ने उसे थैंक यू कहा। बाद में धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। फैजल ने लड़की से उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
ऐंठे पैसे
बाद में फैजल उससे मिलने के लिए दबाव देने लगा। लड़की के घर के आसपास चक्कर काटता था। लड़की से जब मिलता था तो सभ्य बनकर रहता था। बाद में उसे झांसे में लेकर उसका आपत्तिजनक वीडियो ले लिया। लड़की का वीडियो मिलते ही फैजल पूरी तरह से बदल गया। वह वीडियो दिखाकर उसे धमकी देने लगा। लड़की से पैसे भी ऐंठे। लड़की ने उसे 4 हजार रूपए भी दिए थे।
डेढ़ साल तक फंसी रही लड़की
फैजल इतने पर ही नहीं रुका। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता ने मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि रेप करते समय फैजल उसके मुंह में कपड़े ठूंस देता था ताकि आवाज बाहर न जाये। फैजल लड़की के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट देता था। बंदूक दिखाकर डेढ़ साल तक अपने चंगुल में फंसाये रखा।
हाईवे पर ले जाकर गैंगरेप
जब लड़की से फैजल का मन भर गया तो उसने उसके वीडियो अपने दोस्तों को भेज दिया। इसके बाद उसके दोस्त उसे धमकाने लगे। सबने बुलाकर उसका रेप किया। लड़की के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक दिन फैजल का दोस्त अरबाज उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गया और कैफे में जाकर उसका रेप किया। अरबाज के दो दोस्तों ने बनास नदी हाईवे पर लड़की के साथ गैंगरेप किया।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments