Recent Posts

Breaking News

HP News: सैलानियों को खूब भा रहा है हिमाचल, जनिए इस साल कितना पहुंचा आंकड़ा

 


प्रदेश में पहुंचने वाले सैलानियों के ग्राफ में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। पर्यटन सबसे बड़े आर्थिक क्षेत्रों में से एक है, जो रोजगार पैदा करता है, निर्यात बढ़ाता है और समृद्धि पैदा करता है। हिमाचल हाल के वर्षों में विदेशी और घरेलू दोनों यात्रियों के लिए एक प्रसिद्ध गंतव्य के रूप में उभरा है। 

हिमाचल प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में पर्यटन उद्योग का योगदान 7.78 प्रतिशत है। घरेलू पर्यटकों का आगमन 2022 में 150.99 लाख और 2023 में 160.05 लाख से बढक़र 2024 में 181.24 लाख हो गया है। 2017 में रिकार्ड 196 लाख और 2019 में 172.12 लाख टूरिस्ट हिमाचल पहुंचे थे, जबकि 2020 में यह आंकड़ा गिरकर 32.13 लाख और 2021 में 56.37 लाख रहा था।

कोरोना के बीच दो वर्ष नुकसान झेलने वाले पर्यटन उद्योग को एक बार फिर पंख लगने लगे हैं। वर्ष 2017 में देवभूमि में पहली बार सैलानियों का आंकड़ा 196.02 लाख रहा था वहीं 2018 में प्रदेश पहुंचे पर्यटकों की संख्या 164.50 लाख रही जो 2019 में कुछ बढक़र 172.12 लाख तक पहुंची। 

2005 में जहां प्रदेश में कुल 71.36 लाख सैलानी अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर भ्रमण के लिए पहुंचे वहीं 2017 में पर्यटकों का आंकड़ा बढक़र दो सौ लाख के करीब जा पहुंचा था। 2005 से 2018 के दौरान पर्यटकों की संख्या में करीब सवा सौ लाख से अधिक की बढ़ोतरी काफी उत्साहजनक रही और प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी उछाल आया। 2024 में सैलानियों का आंकड़ा 181.24 लाख रहा, भारतीय 180.41 और विदेशी सैलानियों का आंकड़ा 0.83 लाख रहा। -एचडीएम

पर्यटकों की संख्या (लाख में)

2011-150.89, 2012-161.46, 2013-151.30, 2014- 163.15, 2015-175.31, 2016-84.51, 2017-196.02,
2018-164.50, 2019-172.12, 2020-32.13, 2021-56.37, 2022-150.99, 2023-160.05, 2024-181.24

वर्ष 2017 में बना रिकार्ड

वर्ष 2017 में प्रदेश में 191.31 लाख भारतीय और 4.71 लाख विदेशी पहुंचे थे। वर्ष 2018 में भारतीय सैलानियों का आंकड़ा 160.94 लाख और विदेशी पर्यटकों की संख्या 3.56 लाख रही। 2019 में 168.29 लाख भारतीयों के साथ 3.83 लाख विदेशी भी प्रदेश पहुंचे। 2022 में प्रदेश आए कुल 150.99 लाख सैलानियों में से 150.70 भारतीय और 0.29 लाख विदेशी थे, जबकि 2023 में 159.42 लाख भारतीय और 0.63 लाख विदेशी टूरिस्ट हिमाचल पहुंचे थे।

No comments