Recent Posts

Breaking News

Stomach Cancer Signs: पेट के कैंसर के शुरुआती इन पांच लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, जा सकती है जान!

 

Stomach Cancer Signs: पेट के कैंसर के शुरुआती इन पांच लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, जा सकती है जान!

नेशनल डेस्क: पेट का कैंसर जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, भारत में तीसरा सबसे आम कैंसर है। यह इतनी खतरनाक बीमारी है कि इससे जान भी जा सकती है। शुरुआती चरण में ही इसके लक्षण पहचान लिए जाएं तो इलाज करना आसान हो सकता है।

आइए जानते हैं पेट के कैंसर के वह लक्षण जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. पेट में दर्द या बेचैनी

पेट के कैंसर का सबसे आम लक्षण पेट में दर्द या बेचैनी होती है। यह दर्द हल्का या तेज हो सकता है और यह पेट के ऊपरी या निचले हिस्से में महसूस हो सकता है। यदि लगातार पेट दर्द बना रहता है तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

2. भूख में कमी और जल्दी पेट भर जाना

अगर आपको अचानक भूख कम लगने लगी है या थोड़ी सी खाने के बाद ही पेट भरा-भरा महसूस होता है तो यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। यह लक्षण धीरे-धीरे बढ़ता है और व्यक्ति कमजोर महसूस करने लगता है।

3. थकान और कमजोरी

पेट का कैंसर शरीर को जरूरी पोषक तत्व अवशोषित करने से रोकता है जिससे शरीर कमजोर होने लगता है। इससे थकान महसूस होती है और काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। अगर बिना किसी कारण लंबे समय तक थकान बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

4. मल का रंग बदलना और फ्रेश होने में दिक्कत

अगर मल का रंग काला या गहरा हो रहा है तो यह आंतरिक रक्तस्राव का संकेत हो सकता है जो पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। कुछ लोगों को टॉयलेट जाने में कठिनाई भी हो सकती है।

5. पेट में सूजन

अगर पेट में बिना किसी कारण सूजन आ रही है और यह लंबे समय तक बनी रहती है तो इसे हल्के में न लें। पेट के कैंसर में ट्यूमर बड़ा होने लगता है और आसपास के अंगों को प्रभावित करता है जिससे पेट फूलने लगता है।

पेट के कैंसर से बचने के उपाय

  • संतुलित आहार लें: हरी सब्जियां, फल और फाइबर युक्त भोजन करें।

  • जंक फूड से बचें: ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें।

  • धूम्रपान और शराब न करें: यह पेट के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

  • वजन नियंत्रित रखें: मोटापा भी कैंसर का एक कारण हो सकता है।

  • नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं: अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी महसूस होता है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

No comments