जगन्नाथ मंदिर के ये 7 बड़े संकेत बताते हैं कि भारत में होने वाला है कुछ बड़ा

Jagannath temple gives indications of the future: हाल ही में एक गरुड़ या चील रहस्यमय तरीके से जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर लहराता पवित्र ध्वज उठा ले गया और आसमान में समुद्र की ओर उड़ गया।
1. मंदिर के ध्वज पर संकट: जगन्नाथ मंदिर का झंडा कई बार गिरेगा और एक चक्रवाती तूफान के कारण झंडा समुद्र में जा गिरेगा। इसके बाद बुरा समय प्रारंभ होगा। मई 2019 में चक्रवाती तूफान फानी के कारण यह घटना घट चुकी है। इसके बाद मई 2020 में भी यह घटना घट चुकी है। इसके बाद देश में कोराना वायरस के कारण लॉकडाउन लग गया था। कहा जाता है कि वर्ष 2020 में आकाशीय बिजली के कारण ध्वज में आग लग गई थी। इसके बाद कोराना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था।जगन्नाथ मंदिर से मिले हैं 10 ऐसे संकेत जो बता रहे हैं कि कैसा होगा भारत का भविष्य
जगन्नाथ पुरी के मंदिर के ध्वज में आग लग जाएगी। 19 मार्च 2020 को पापनाशक एकादशी के दिन मंदिर के परिसर में महादीप लगाया गया था। अचानक हवा चलने से ध्वज उड़कर महाद्वीप के पास चला आया और उसमें आग लग गई। उस समय इसे बहुत बड़ा अनिष्ट माना गया था। उसके पांच दिन बाद देश में पहला लॉकडाउन लग गया था। इसके बाद ही भारत में दूसरी लहर का ऐसा मंजर देखा गया जिसने त्राही मचा दी थी। चारों तरफ चिताएं जल रही थीं।
2. मंदिर पर पक्षी का बैठना: मंदिर के शिखर पर और एकाश्म स्तंभ पर गिद्ध बैठेगा। कहते हैं कि जगन्नाथ मंदिर के शिखर के आसपास कभी भी किस पक्षी को उड़ता नहीं देखा गया और न ही इसके आसपास कोई प्लेन या हेलिकॉफ्टर उड़ाया जाता है। खास बात तो यह कि कोई पक्षी गुंबद पर नहीं बैठता है लेकिन मंदिर के उपर जुलाई 2020 और इसके बाद दिसंबर 2021 में गिद्ध, चील और बाज दिखाई दिए। मंदिर के शिखर, ध्वज, एकाश्म स्तंभ और नीलचक्र पर ये पक्षी बैठे हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद देश में कोराना वायरस के कारण लाखों लोगों की मौत के समाचार मिलने लगे।
3. गुंबद के पत्थर: जगन्नाथ पुरी मंदिर के गुंबद से नीचे पत्थर गिरेंगे। कहते हैं कि वर्ष 1842 से लेकर अब तक लगभग 15 से 16 बार जगन्नाथ पुरी से पत्थर गिरने की घटना हो चुकी है।बड़ी खबर: जगन्नाथ मंदिर के ध्वज को ले उड़ा गरुड़, अनहोनी की आशंका
4. जगन्नाथजी का अपमान: जब भगवान जगन्नाथ का अपमान होगा, मंदिर की परंपराओं में अव्यवस्था होगी। जगन्नाथ मंदिर में प्रतिवर्ष नवकलेवर की रस्म होती है। इस रस्म में पुरानी मूर्तियों को बदलकर नई मूर्तियां स्थापित की जाती है। कहते हैं कि 1996 के बाद 2015 में इस रस्म को लेकर पुजारियों में झगड़ा हो गया था। जिसकी वजह से यह रस्म देरी से हुई। ओड़िशा में कई लोगों ने इसे भगवान जगन्नाथ के अपमान और परंपराओं को खंडित करने के तौर पर देखते हैं। इसके बाद यहां की अव्यवस्था सभी के सामने उजागर हुई।
5. नीलचक्र का टेड़ा होना: जगन्नाथ मंदिर का नीलचक्र यानी सुदर्शनचक्र तूफान से टेड़ा हो जाएगा। मई 2019 में समुद्री तूफान फानी के कारण यह विशालकाय चक्र टेड़ा हो गया था।
6. त्रिदेव के वस्त्र: मंदिर परिसर में त्रिदेव के ऊपर जो कपड़ा है उसमें आग लग जाएगी। मंदिर परिसर में यह घटना भी कई बार हो चुकी है।
7. रक्त के धब्बे: जगन्नाथ के मंदिर में बार-बार रक्तपात होगा, खून के धब्बे मिलेंगे। यह घटना भी घट चुकी है। मंदिर परिसर में बार बार खून के धब्बे मिल रहे हैं। कभी झगड़ों के कारण तो कभी किसी अन्य रहस्यमयी वजह के चलते खून के धब्बे देखे गए। कई बार मंदिर का शुद्धिकरण करके महानुष्ठान किया गया है।
उपरोक्त सभी भविष्वाणियां सत्य हो गई हैं। इसका मतलब यह कि कलयुग का अंत आ चुका है और विनाश का समय अब प्रारंभ होगा। भारत के कुछ राज्यों में प्राकृतिक आपदा के साथ ही जातीय संघर्ष के कारण राजनीतिक उथल पुथल होगी और सत्ता परिवर्तन भी होगा। जानिए जगन्नाथ से जुड़े संकेतों के आधार पर क्या कुछ होगा भारत में।
1. भविष्य मालिका में लिखा है कि शनि जब मीन राशि में जाएगा तब भारत का समय खराब शुरू होगा। ढाई वर्ष तक अराजकता रहेगी।
2. एक ओर प्राकृतिक आपदाएं होंगी तो दूसरी ओर होगा महायुद्ध। तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर हो जाएगी।
3. भविष्य मालिका के अनुसार 2025 के बाद का समय एक विभिषिका के समान होगा। वहीं लोग बचेंगे तो सत्य और धर्म के मार्ग पर चलेंगे।
4. जब गगन गादी संभालेंगे तब जगन्नाथ का मंदिर समुद्र के जल में डूब जाएगा। मंदिर क्या संपूर्ण ओड़िशा में जल प्रलय होगी।
3. भविष्यवाणी के अनुसार एक संत के हाथों में होगी देश की बागडोर जो अविवाहित होगा। वही संपूर्ण क्षत्रप होगा।
5. जब गगन गादी पर होंगे और ओड़िसा के दिव्यसिंह राजा गादी पर होंगे तब भारत पर आक्रमण होगा। ओड़िशा पर जो बम गिराएं जाएंगे वह काम नहीं नहीं करेंगे। भारत ही अंत में जीत जाएगा।
6. रशिया से सैंकड़ों लोग जगन्नाथजी के दर्शन करने आएंगे और ढेर सारा सोना अर्पित करेंगे।
7: अमेरिका का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। चीन के कई टुकड़े हो जाएंगे।
8. पाकिस्तान का नामोनिशान ही मिट जाएगा। पाकिस्तान के साथ मिलकर लड़ने वाली शक्ति कमजोर और दयनीय हो जाएगी।
9. रूस एक हिन्दू देश बन जाएगा।
10. योरप युद्ध लड़ने लायक नहीं रहेगा। वहां की जनसंख्या न के बराबर होगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ओड़िसा के राजा दिव्यसिंह गजपति गादी पर विराजमान हैं और गगन नामक सेवक भी जगन्नाथ मंदिर की गादी पर विराजमान हैं। ओड़िसा में ऐसी जनश्रुति है कि वर्ष 2024 से लेकर 2033 तक दुनिया में सबकुछ बदल जाएगा।
No comments