मुस्कान के लटके-झटके पर हर शख्स था फिदा, इश्क में फांस रिजवान ने की शादी, फिर चलती स्कूटी पर दुपट्टे से गला घोंट की हत्या

Badaun Muskan Murder Mystery: बदायूं के मुस्कान हत्याकांड का यूपी पुलिस ने खुलासा कर दिया। बदायूं की रहने वाली मुस्कान एक बहुत ही बेहतरीन स्टेज शो की डांसर थी। हजारों लोग मुस्कान के फैन थे जो उसके हर शो में पहुंचते थे।
लेकिन एक दिन अचानक से मुस्कान लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। लगभग एक महीने के बाद इस मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने अचानक न सिर्फ मुस्कान की लाश को बरामद कर लिया बल्कि उसके हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुस्कान की हत्या के आरोप में उसके पति रिजवान को गिरफ्तार किया। दरअसल रिजवान ने ही अपनी दूसरी पत्नी मुस्कान की हत्या की थी और हत्या के बाद उसके शव को उसने खेत में 7 फीट गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था।
किसी ने ये बात सपने में भी नहीं सोची रही होगी कि जिस मुस्कान के डांस के इतने दीवाने हैं वो कभी किसी गांव के खेत में दफन मिलेगी। मुस्कान की गुमशुदगी के केस की जांच कर रही यूपी पुलिस ने आखिरकार 30 मार्च को ही मुस्कान के गायब होने के मामले को सुलझा लिया था। पुलिस ने उस खेत से मुस्कान के शव को निकाल लिया जिसमें वो दफन की गई थी। इधर शव बाहर आया उधर मुस्कान का कातिल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अब हर किसी के दिमाग में से सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर मुस्कान की हत्या किसने की? क्यों की? तो आइए अब हम आपको बताते हैं इस रहस्यमयी हत्याकांड की वो कहानी जिसे सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।
जानिए कौन थी मुस्कान
मुस्कान यूपी के बदायूं जिले से थी वो जिले के हाशिमपुर गांव की रहने वाली थी और स्टेज पर डांस शो करके अपनी आजीविका चलाती थी। मुस्कान बहुत खूबसूरत थी जो देखे वही उसके रंग रूप पर फिदा हो जाए कुछ ऐसी शख्सियत थी वो। मुस्कान की खूबसूरती और उसपर उसका हुनर एक बेहतरीन डांसर वाला उसे एक अलग पहचान देता था। इसके अलावा मुस्कान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी। मुस्कान के वीडियोज को सोशल मीडिया पर भी बेहतरीन व्यू मिलते थे। मुस्कान के चाहने वालों में एक रिजवान नाम का शख्स भी शामिल था। ये वो शख्स था कि मुस्कान को पहली ही नजर में दिल दे बैठा था। रिजवान की मुलाकात मुस्कान से एक स्टेज शो के दौरान हुई तब से वो उसे इतना पसंद करने लगा था कि वो हर शो में पहुंच ही जाता था।
शादीशुदा रिजवान मुस्कान पर था फिदा, 2 बच्चों के बाद भी कर ली शादी
रिजवान एक शादीशुदा शख्स था और पास के अल्लापुर भोगी गांव का रहने वाला था उसकी पहली पत्नी महिला प्रधान थी। उसके दो बच्चे भी थे। इसके बावजूद वो खुद को मु्स्कान के आकर्षण से दूर नहीं रख पाया। एक समय ऐसा भी आया कि जब उसने मुस्कान से चुपके से शादी कर ली थी। रिजवान और मुस्कान का एक बेटा भी हुआ लेकिन रिश्तों में टकराव होने तब शुरू हो गए जब रिजवान को मुस्कान का स्टेज शो करना अब पसंद नहीं आता था। रिजवान ने उससे कहा कि अब वो ये सब काम बंद कर दे। इतना ही नहीं रिजवान ने मुस्कान के घर से निकलने पर भी पाबंदियां लगाईं। इस दौरान रिजवान मुस्कान को हर महीने 10 हजार रुपये दिया करता था लेकिन ये मुस्कान के लिए कम था वो चाहती थी कि रिजवान उसे 40 हजार रुपए महीने के दिया करे। बस दोनों के बीच यही विवाद था जो मुस्कान की हत्या की वजह बनी।
19 फरवरी को मुस्कान अचानक से गायब हो गई
19 फरवरी को रिजवान ने मुस्कान को धोखे से किडनैप करवा लिया था। दरअसल वो एक डांस शो में जाने की तैयारी कर रही थी तभी रिजवान उसे अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। यहां हैरानी की बात ये सामने आई कि ये सब कुछ रिजवान ने पहले से प्लान कर रखा था। जब वो मुस्कान को लेकर घर से निकला तो रास्ते में उसका एक दोस्त भी उसकी स्कूटी पर बैठ गया। चलती स्कूटी पर ही रिजवान ने दुपट्टे से गला घोंटकर मुस्कान की हत्या कर दी और उसको अपने साथी की मदद से गांव के रनऊ के पास एक गड्ढा खोदकर दफना दिया। इधर मुस्कान के घरवाले उसकी लगातार तलाश करते रहे।
मुस्कान के मामा ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
किसी को भी मुस्कान की हत्या का पता नहीं था बस सबके जेहन में एक ही बात थी कि मुस्कान गायब हो गई है। मुस्कान का फोन भी स्विच ऑफ ही बता रहा था। इस दौरान मुस्कान के मामा ने अपनी भांजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। मुस्कान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब उन्हें मुस्कान के गायब होने की खबर मिली तो वो रिजवान के पास पहुंचे और अपनी बेटी के बारे में पूछा तो रिजवान ने मुस्कान को ढूंढने की बजाए उसके परिजनों को डांटकर भगा दिया। परिजनों के बताए जाने के मुताबिक पुलिस को रिजवान पर शक होने लगा था। दरअसल रिजवान पर पहले से भी कुछ केस चल रहे थे जिसमें उसने खुद को कानून के हवाले कर दिया था और चुपचाप जेल में जाकर बैठ गया था।
पुलिस की कड़ाई से टूट गया रिजवान, कबूल लिया जुर्म
जब रिजवान के पुराने केस का मामला ठंडा हुआ तो वो जेल से बाहर आया लेकिन इस बार पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। रिजवान के जेल से बाहर आते ही पुलिस ने उस पर शिकंजा कसा और मुस्कान के पति रिजवान धर दबोचा और सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी जिसके बाद रिजवान टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ की मुस्कान की बढ़ती डिमांड रिजवान के लिए सिरदर्द बन चुकी थी। इससे तंग आकर उसने एक दिन मुस्कान की हत्या कर दी। मुस्कान की हत्या के लिए उसने अपने जिन गुर्गों की मदद ली थी उन्हें इसके बदले में पैसे भी दिए थे। रिजवान के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस उस जगह पर गई जहां मुस्कान को दफनाया गया था। यहां जेसीबी की मदद से लाश को निकाला गया। अब इस हत्याकांड में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दायर करेगी।
No comments