अखिलेश यादव ने पहलगाम अटैक में मारे गए शुभम के घर जाने से किया इनकार, बोले आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, भाजपा नफरत फैला रही

सीएम योगी ने शुभम के घर जाकर परिवार वालों को ढांढस बढ़ाया। इस दौरान शुभम की पत्नी ने कहा है कि हरहाल में बदला चाहिए। वहीं अखिलेश यादव ने शुभम के घर जाने से इनकार कर दिया है।
शुभम द्विवेदी के घर नहीं जाऊंगा
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वो शुभम द्विवेदी के घर नहीं जाएंगे। भाजपा के लोग कुछ भी करा सकते हैं। मैं एक बार एक फौजी के घर गया था तो वहां RSS के लोग पहले से बैठे थे, उन्होंने क्या किया था पता लगवा लीजिए। अखिलेश ने इस दौरान यह भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। भाजपा हिंदू मुस्लिम करके नफरत फैलाने में लगी हुई है। आतंकवादियों का मकसद कश्मीर में कारोबार को रोकना है।
बदला चाहिए
आपको बता दें कि शुभम को पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी ऐशन्या के सामने ही गोली मार दी थी। गोली मारने से पहले उसे कलमा पढ़ने को कहा था। गुरुवार को शुभम का अंतिम संस्कार कानपुर में किया गया। पत्नी ऐशन्या ने रोते हुए योगी से कहा कि उन्हें इसका कड़ा बदला चाहिए। योगी ने वादा किया कि ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया जाएगा।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments