Recent Posts

Breaking News

आगरा: देवर के घिनौने इरादे...भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान

 

देवर के घिनौने इरादे...भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान

गरा में देवर भाभी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामाने आई है। यहां देवर के साथ संबंध नहीं बनाने पर भाभी को ही सजा मिल गई। ये सजा किसी और ने नहीं, बल्कि पीड़िता के पति ने ही दी।

उसने पति को इस बारे में बताया तो सजा के तौर पर उसके साथ ही मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं पति ने फोन पर तीन तलाक बोल दिया। 

2015 में हुई थी शादी
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उनका निकाह सदर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ये झगड़े देख देवर की हिम्मत भी बढ़ गई। सुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर देवर को पीछे लगा दिया। 

देवर ने फाड़ दिए कपड़े
विवाहिता ने बताया कि 1 जनवरी को देवर कमरे में आ गया। अश्लील बातें करने लगा। विरोध पर गालीगलौज करते हुए कपड़े फाड़ दिए। छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर पति आ गया। उससे देवर की शिकायत की। तब पति ने कहा कि इस घर में रहना है तो मेरा भाई जैसा कहता है वैसा करना होगा। इसके बाद लगातार उत्पीड़न करते रहे। 20 मार्च को फोन पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। 

पुलिस ने दर्ज किया केस
एसीपी सदर विनायक भौसले ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

No comments