एक और साहिल, जिसकी छिनी 'मुस्कान', बोली- मैं पति संग ही रहूंगी.

Muzaffarnagar Sahil Ayesha case: मेरठ में हुए सौरभ मर्डर केस के मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला अभी जेल में बंद हैं। इसी बीच एक और साहिल सामने आ गया है जिसने मुजफ्फरनगर की आयशा को अपना शिकार बनाया।
आयशा पहले से शादीशुदा है जिसका अपने पति से झगड़ा चल रहा था। साहिल ने इसका फायदा उठाया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला पीड़िता की जुबानी।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
मामला मुजफ्फरनगर का है जहां पर आयशा नाम की महिला की दोस्ती साहिल नाम के लड़के से इंस्टाग्राम पर हुई। उसने वीडियो के माध्यम से बताया कि उसकी और उसके पति की अनबन चल रही थी। इसी बीच उसकी लाइफ में साहिल की एंट्री हुई जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। 4 महीने पहले दोनों की दोस्ती हुई थी और उसने प्यार का दिलासा दिलाया था।
ब्लैकमेल किया
पीड़िता ने बताया कि दोनों OYO में मिलते थे, वहां उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से वीडियो भी बना लिए। उसे इस बारे में कुछ पता नहीं था। महिला ने कहा कि जब उसे लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उसने उससे मिलना बंद कर दिया। ऐसे में उसने उसे धमकी दी कि अगर वो उससे नहीं मिली तो वो उसकी वीडियो वायरल कर देगा।
पति और परिवार वालों की भेजी अश्लील वीडियो
साहिल ने उस महिला के वीडियो को उसके पति और उसके परिवार वालों को भेज दिए। आयशा ने बताया कि वो नहीं चाहता था कि वो अपने पति के साथ रहे। ऐसे में उसने दरिंदगी की हदें पार करते हुए आयशा के पति और उसके परिवार वालों को उनके निजी पलों का अश्लील वीडियो भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र का निवासी है। वो युवती को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। अब महिला ने मदद की गुहार लगाते हुए साहिल को सजा दिलाने की मांग की है।
No comments