'राजा भैया का कुंवारी साली से संबंध...गर्भपात भी कराया', पत्नी भानवी का आरोप सुनकर हिल जाएगा माथा

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के कुंडा रियासत के राजा कहे जाने वाले और बाहुबली नेता के रूप में पहचान बनाने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पारिवारिक लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
दरअसल, कुछ दिन पहले उनकी पत्नी भानवी सिंह के द्वारा लगाए गए आरोप वाकई हैरान करने वाले हैं।
बस्ती की रहने वाली पत्नी भानवी सिंह और राजा भैया के बीच का विवाद अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। आपको बता दें कि दोनों के बीच की तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले ही भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया था। भानवी सिंह ने एफआईआर में अपने पति को धोखेबाज बताया है। उनका कहना है कि राजा भैया का उनकी साली साध्वी सिंह से नाजायज रिश्ता है। साध्वी सिंह भानवी सिंह की बहन हैं। भानवी सिंह का आरोप है कि साध्वी सिंह को राजा भैया प्रेग्नेंट तक कर चुके हैं। एक कमरे में एक साथ सोते थे सभी कुछ दिन पहले एक न्यूज़ वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए FIR में यह लिखा कि शादी के बाद से उनकी बहन साध्वी हमेशा उनलोगों के साथ ही रहती थीं। साध्वी सिंह उन दोनों के साथ एक ही कमरे में सोती थी। साध्वी हमारे कमरे में सोना चाहती थीं और राजा भैया भी यहीं चाहते थे। उसके लिए बेड सही करते थे। भानवी सिंह ने एफआईआर में जिक्र किया है कि शुरू में मैं और मेरी सास चुप रहे लेकिन वो नहीं सुधरे। राजा भैया को उनकी मां ने समझाया कि कुंवारी लड़की का ऐसे जीजा के कमरे में सोना ठीक नहीं है। राजा भैया ने अपनी मां को फिर कुंडा के बैती भेज दिया। राजा भैया के कमरे में नग्न स्नान FIR में भानवी सिंह ने कहा है कि एक दिन साध्वी हमारे कमरे में नहा रही थी, जब मैंने देखा तो वह पूरी तरह से नग्न थी। मैंने इस बात को लेकर उसे डांटा और राजा को भी बताया लेकिन उन्होंने उल्टे अपनी पत्नी को ही डांट दिया। 1999 में लखनऊ वाले घर में उनके पति की अलमारी में साध्वी के कपड़े मिले थे। साल 2000 में उन्हें पता चला कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी है। साध्वी ने भानवी से कहा था कि रघुराज प्रताप उनसे शादी करेंगे। साध्वी जब गर्भवती हो गई थी, उसका एक स्थानीय अस्पताल में गर्भपात कराया गया था। बता दें कि भानवी सिंह के आरोपों पर अब तक राजा भैया और उनकी बहन साध्वी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
No comments